Sai Baba Aarti in Hindi


Sai Baba Aarti, Sai Baba Aarti in Hindi, Shirdi Sai Baba Aarti


आरती श्री साईं गुरुवर की, परमानन्द सदा सुखवर की !

 जाकी कृपा विपुल सुखकारी, दुःख शोक संकट भयहारी !

 शिर्डी में अवतार रचाया, चमत्कार से तत्व दिखाया !

 ...कितने भक्त शरण में आये, वे सुख, शांति, चिंतन पाए!

 भाव धरे जो मन में जैसा, पावत अनुभव वो ही वैसा !

 गुरु की उदी लगावे तन को, समाधान लाभत उस मन को !

 साईं नाम सदा जो गावे, सो फल जग में शाश्वत पावे !

 गुरुवार करि पूजा सेवा, तापर कृपा करत गुरुदेवा !

 राम, कृष्ण, हनुमान रूप में, दें दर्शन जानत जो मन में !

 विविध धर्म के सेवक आते, दर्शन इच्छित फल वो पाते !

 जय बोलो साईं बाबा की, जय बोलो अवधूत गुरु की !

 साईं दास आरती को गावें, सो फल जग में शाश्वत पावें !

 आरती श्री साईं गुरुवर की, परमानन्द सदा सुखवर की !

 - बोलिए सच्चिदानंद सदगुरु साईंनाथ महाराज की जय - ♥